क्रिकेट

मुश्किल है, सारांश जैन के डेब्यू को लेकर आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सारांश जैन के डेब्यू को लेकर भविष्यवाणी की है। सारांश जैन को वाशिंगटन की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश ने 2025-2026 रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है।

Image

सारांश जैन (साभार-X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार टीम में शामिल किए गए सारांश जैन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि शायद ही इस गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिले। स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर सारांश जैन को वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका मिला है, हालांकि, चोपड़ा का मानना है कि रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार पहले से ही टीम में मौजूद हैं, इसलिए उन्हें टीम में जगह मिलना मुश्किल होगा।

सारांश ने 2025-2026 रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने इस दौरान 518 रन बनाए और 30 विकेट लिए। चोपड़ा ने अभिमन्यु ईश्वरन का उदाहरण दिया, जो लंबे समय तक टीम में रहे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और अंततः उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा 'मुझे लगता है कि सारांश नहीं खेलेंगे। श्रीलंका की टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि उसमें केवल एक ही लेफ्ट हैंडर होंगे। आपके पास पहले से ही चार स्पिनर हैं और सारांश चौथे हैं। मुझे लगता है कि सारांश को मौका नहीं मिलेगा। ऐसा पहले भी हो चुका है। अभिमन्यु ईश्वरन के साथ भी अन्याय हुआ था, क्योंकि उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले।

यह थोड़ी चिंता और चुनौती की बात है। घरेलू प्रदर्शन के आधार पर हम खिलाड़ियों को चुनते हैं, लेकिन कई बार दरवाजे पूरी तरह से नहीं खुलते। आप बस ये सोच कर खुश हो सकते हैं कि कम से कम आपका चयन तो हुआ,"

सुंदर इंजर्ड ना होते तो मौका भी ना मिलता

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर वाशिंगटन सुंदर को चोट न लगी होती तो शायद सारांश को भारतीय टीम में जगह न मिलती। उन्हें दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड जाने वाली टीम में मौका मिल सकता है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article