दुनिया

Pennsylvania shooting: पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 घायल

धिकारियों ने कहा कि गोलीबारी नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप क्षेत्र में हुई, जो फिलाडेल्फिया से लगभग 115 मील (185 किलोमीटर) पश्चिम और मैरीलैंड सीमा के पास है। यॉर्क अस्पताल ने कहा कि वह दो गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कर रहा है और वहां सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त कर दिया गया है।

Image

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत। तस्वीर-AP

Photo : AP

Pennsylvania shooting: अमेरिका में गोलीबारी की एक और और घटना हुई है। यह शूटआउट पेन्सिलवेनिया के दक्षिणी इलाके में बुधवार को हुआ। इस गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों के मारे जाने और दो के घायल होने की खबर है। इस घटना की जांच की जा रही है।

नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप क्षेत्र में हुई घटना

रिपोर्टों के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप क्षेत्र में हुई, जो फिलाडेल्फिया से लगभग 115 मील (185 किलोमीटर) पश्चिम और मैरीलैंड सीमा के पास है। यॉर्क अस्पताल ने कहा कि वह दो गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कर रहा है और वहां सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त कर दिया गया है।

अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने घटना की निंदा की

अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने पुलिस के खिलाफ हुई हिंसा को 'हमारे समाज पर एक कलंक' बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए संघीय एजेंट मौके पर मौजूद हैं। पेनसिल्वेनिया के अटॉर्नी जनरल डेव संडे ने कहा कि वह भी मौके पर मौजूद हैं। संडे ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह सभी निवासियों से स्थानीय कानून प्रवर्तन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हैं और वह सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article