दुनिया

अमेरिका में सड़क हादसे में 2 भारतीय छात्रों की मौत, पेड़ से टकराई कार

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक कार दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी कार एक पेड़ से टकराने के बाद एक पुल में फंस गई। यह दुर्घटना शनिवार तड़के हुई। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठा यात्री भी घायल हुए। हादसे पर भारतीय दूतावास ने अपना शोक संदेश प्रकट किया है।

Image

अमेरिका में दो भारतीय छात्रों की मौत।

Indian Students killed in Pennsylvania : अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक कार दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी कार एक पेड़ से टकराने के बाद एक पुल में फंस गई। यह दुर्घटना शनिवार तड़के हुई। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठा यात्री भी घायल हुए।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताई संवेदना

इस दुर्घटना पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि सड़क हादसे में क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र मानव पटेल (20) और सौरव प्रभाकर (23) की मौत पर हम गहरा दुख प्रकट करते हैं। दूतावास ने कहा कि उनकी दुख की इस घड़ी में उसकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। दूतावास ने कहा है कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article