दुनिया

France: बैग चेकिंग कर रही शिक्षिका पर 15 वर्षीय छात्र ने घोंपा चाकू; राष्ट्रपति बोले- बेवजह हिंसा की हुईं शिकार

France School Knife Attack: फ्रांस के पेरिस के एक स्कूल में 15 वर्षीय छात्र ने बैग चेकिंग के दौरान चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक स्कूल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनकी मौत हो गई। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सहायक शिक्षिका बेवजह हिंसा का शिकार हो गईं।

Image

फ्रांस पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

France School Knife Attack: फ्रांस के पेरिस के एक स्कूल में 15 वर्षीय छात्र ने बैग चेकिंग के दौरान चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक स्कूल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सहायक शिक्षिक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले छात्र को हिरासत में लिया गया है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया दुख

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सहायक शिक्षिका जब नोगेंट में हमारे बच्चों की देखभाल करने वाली तब उन्होंने अपनी जान गंवा दी, वह बेवजह हिंसा का शिकार हुईं। देश में शोक की लहर है और सरकार अपराध को कम करने की कोशिश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

घटनास्थल पर मौजूद आपातकालीन कर्मचारियों ने पुष्टि की कि 31 वर्षीय सहायक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। हाल के वर्षों में फ्रांस में स्कूली बच्चों और शिक्षकों पर हमलों में इजाफा हुआ है। अप्रैल में नैनटेक के एक स्कूल में हुए घातक हमले के बाद शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्कूलों में 958 बार औचक बैग जांच के दौरान 94 चाकू जब्त किए गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article