Zomato Pure Veg Fleet: ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप Zomato इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक घोषणा को लेकर सुर्खियों में आ गया है। मामला इतना बढ़ गया कि, 12 घंटे के अंदर कंपनी को अपना एक फैसला कड़े विरोध के चलते बदलना पड़ा। पूरी कहानी शुरू होती है, बीते मंगलवार से..जब जोमैटो CEO दीपिंदर गोयल ने एक सुविधा का ऐलान किया। दरअसल, कंपनी ने अपने शाकाहारी कस्टमर्स के लिए 'प्योर वेज मोड' की शुरुआत की थी। साथ ही कहा कि, वेज खाने की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय अब से लाल की जगह हरे रंग की टी शर्ट में दिखेंगे और हरे बॉक्स में ही फूड डिलीवर करेंगे। जैसे ही उनका ये बयान आया सोशल मीडिया मंच एक्स पर #ZomatoPureVeg और #Zomato ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के तहत लोगों ने जोमैटा के फैसले का कड़ा विरोध किया।
12 घंटे पहले शुरू की थी सर्विस
जोमैटा ने ने शाकाहारी ग्राहकों की प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए बताया था कि, 'दुनिया में शाकाहारियों की सबसे ज्यादा संख्या भारत में है, और उनसे हमें जो सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया मिली है वह यह है कि वे इस बात को लेकर बहुत खास हैं कि उनका खाना कैसे पकाया जाता है, और उनके भोजन को कैसे संभाला जाता है। कई बार ऐसा होता है कि, नॉन वेज खाना बॉक्स में गलती से चला जाता है। उसकी गंध से ग्राहकों को काफी दिक्कत होती है। इसलिए उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने प्योर वेज फ्लीट शुरू करने का फैसला लिया है।'
