एजुकेशन

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन, जरूरी दस्तावेज और पात्रता नियम

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवा यानी जीडीएस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ नियमों के बारे में जानना जरूरी है।

Image

India Post GDS Recruitment 2026 (Photo - AI)

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में इन पदों पर भर्ती पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवारों को डाक विभाग में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/डाक सेवक के हजारों पदों पर बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी भर्ती का मौका जो मिल रहा है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स के साथ आवश्यक नियमों के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको भर्ती से जुड़ी इन अहम बातों के बारे में बताएं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

भारतीय डाक विभाग द्वारा जीडीएस पदों पर आवेदन 31 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए 21 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन फॉर्म सबमिट करने और शुल्क का भुगतान करने के लिए केवल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

गतिविधिशेड्यूल
ऑनलाइन वन-टाइम रजिस्ट्रेशन31.08.2026 से 19.09.2026 (शाम 5 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन जमा करना और फ़ीस का भुगतान02.09.2026 से 21.09.2026 (शाम 5 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन/आवेदन फ़ॉर्म में सुधार (अगर लागू हो तो ऑनलाइन फ़ीस का भुगतान भी शामिल)23.09.2026 से 24.09.2026 (शाम 5 बजे तक)

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है ?

भर्ती के लिए हर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

भारतीय डाक विभाग में जीडीएस पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट इस प्रकार है -

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • कंप्यूटर ज्ञान / साइकिल चलाने का प्रमाण
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - दुनिया के वे देश जहां एक साथ लागू हैं दो Time Zone, जानें कैसे चलता है वहां का समय

मुख्य नियम और एलिजिबिलिटी रूल

भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी नियम के आधार पर केवल 18 वर्ष और 40 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आरक्षित वर्गों यानी SC/ST/OBC/PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। नोटिफिकेशन में जारी नियम के अनुसार, कक्षा 10वीं के उम्मीदवार,जिन्होंने गणित पढ़ा है और उन्हें स्थानीय भाषा के साथ अंग्रेजी विषय का भी ज्ञान है आवेदन कर सकते हैं।

चूंकि भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। इसलिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। भारतीय डाक विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article