वायरल न्यूज़

VIDEO: हजारों रील्स देखकर ब्रुकलिन ब्रिज पहुंची भारतीय महिला, भीड़ देख हुई परेशान, बोली- ‘ये तो ट्रैप है’

इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स देखकर ब्रुकलिन ब्रिज पहुंची थी भारतीय महिला लेकिन वहां जाने के बाद उसे उस जगह की असलियत कुछ और ही दिखी।

Image

ब्रुकलिन ब्रिज पहुंची भारतीय महिला ने बताया अपना अनुभव (Instagram/@n__sees)

सोशल मीडिया पर किसी जगह की खूबसूरत तस्वीर या वीडियो (Video) देखो तो वहां जाने का मन करने लगता है लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर दिखने वाली तस्वीर या फिर वीडियो की असलियत में जमीन-आसमान का अंतर होता है। कुछ ऐसा ही अनुभव न्यूयॉर्क के मशहूर ब्रुकलिन ब्रिज पर पहुंची एक भारतीय महिला के साथ हुआ। महिला ने इंस्टाग्राम पर ब्रुकलिन ब्रिज की हजारों रील्स देखने के बाद वहां जाने का फैसला किया था लेकिन जब वह असल में ब्रिज पर पहुंचीं तो भारी भीड़ देखकर उनका सारा उत्साह ठंडा पड़ गया।

हजारों रील्स देखकर पहुंची थीं

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @n__sees नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला को ब्रुकलिन ब्रिज पर बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में महिला बताती है कि वह न्यूयॉर्क और खासकर ब्रुकलिन ब्रिज की कम से कम हजारों रील्स देख चुकी थीं। रील्स में उसे यह जगह बेहद खूबसूरत और फोटो के लिए शानदार नजर आई थी। इसी वजह से वह भी यहां पहुंचीं और कुछ अच्छी तस्वीरें लेने की उम्मीद थी लेकिन असली तस्वीर कुछ और ही निकली।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

फोटो लेना भी हो गया मुश्किल

ब्रिज पर इतनी भीड़ थी कि महिला के लिए ठीक से फोटो खिंचवाना तक मुश्किल हो गया। हर तरफ लोग अपने कैमरे और फोन लेकर तस्वीरें और वीडियो बनाने में लगे थे। आखिरकार महिला ने फोटो लेने की कोशिश छोड़ दी और वहीं बैठ गईं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि अब कम से कम दूसरे लोग उनकी फोटो ले लें और उनकी रील या पोस्ट बन जाए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया।

‘ओवरहाइप्ड टूरिस्ट ट्रैप’ बताया

महिला ने अपने पोस्ट के कैप्शन में ब्रुकलिन ब्रिज को ‘ओवरहाइप्ड टूरिस्ट ट्रैप’ यानी जरूरत से ज्यादा प्रचारित पर्यटक स्थल बताया। उनका इशारा इस बात की ओर था कि सोशल मीडिया पर किसी जगह को जितना खूबसूरत और शांत दिखाया जाता है, असल में वहां वैसा माहौल मिलना जरूरी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे Expectation vs Reality बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ होना आम बात है।

सोशल मीडिया की चमक और हकीकत

ब्रुकलिन ब्रिज न्यूयॉर्क की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यह मैनहट्टन और ब्रुकलिन को जोड़ता है और अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनिया भर में जाना जाता है लेकिन सोशल मीडिया ने इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ा दी है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां तस्वीरें और रील्स बनाने पहुंचते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) ने एक बार फिर दिखा दिया कि इंस्टाग्राम पर दिखने वाली परफेक्ट तस्वीर हमेशा पूरी कहानी नहीं बताती। किसी जगह पर जाने से पहले वहां की भीड़ और असली माहौल के बारे में जानकारी लेना बेहतर होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article