वायरल न्यूज़

दारू पी और बन गया तपस्वी! नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर शख्स करने लगा साधना, VIDEO देख हैरान हुए लोग

शराब के नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर साधना करते दिखे शख्स का VIDEO वायरल हो रहा है। नीचे दौड़ती गाड़ियों के बीच उसकी खतरनाक हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया।

Image

फ्लाईओवर की छत पर चढ़ा युवक (X/@Rudhrayadav001)

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। अब एक ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर बैठा नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह उस जगह पर आराम से बैठकर किसी साधु की तरह साधना करता दिखाई दे रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़ गया युवक

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि शख्स नशे में था और शराब पीने के बाद वह फ्लाईओवर की छथ पर चढ़कर जा बैठा और किसी तपस्वी की तरह वहीं पर ध्यान लगाए बैठा रहा। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति फ्लाईओवर की ऊंची छत पर बैठा नजर आ रहा है। नीचे सड़क पर गाड़ियां आ-जा रही हैं, जबकि वह शख्स बेफिक्र होकर छत पर बैठा दिख रहा है।

नशे में चढ़ गया छत पर

वीडियो (Video) में पीछे से एक शख्स की आवाज सुनाई देती है, जो कहता है कि कोई शराब पीकर फ्लाईओवर पर चढ़ गया और खुद को तपस्वी समझ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के बीच यही चर्चा हो रही है कि आखिर कोई व्यक्ति इतनी खतरनाक जगह पर कैसे पहुंच गया।

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि युवक ने शराब पीने के बाद यह हरकत की। यह भी कहा जा रहा है कि घर में विवाद के बाद उसने शराब पी और फिर फ्लाईओवर की छत पर चढ़ गया।

Social Media पर लोगों ने जताई चिंता

इस पूरे मामले में सबसे चिंता वाली बात यह है कि जिस जगह युवक बैठा था, उसके नीचे सड़क पर वाहन लगातार गुजर रहे थे। इतनी ऊंचाई पर नशे की हालत में बैठना उसके लिए बेहद खतरनाक हो सकता था। जरा सी लापरवाही से वह नीचे गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही, अगर वह अचानक सड़क पर गिरता तो वहां से गुजर रहे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल किया कि आखिर शराब पीने के बाद लोग अपनी जान को खतरे में डालने वाली ऐसी हरकत क्यों करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने युवक को लेकर चिंता जताई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article