Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों को मजा आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मेट्रो से सामने आया है। यह वीडियो एक लड़के और एक लड़की से जुड़ा है, जो मेट्रो में यात्रा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी लोग मेट्रो में सफर कर रहे हैं। इस दौरान एक लड़का भी यात्रा कर रहा था। आप देख सकते हैं कि मेट्रो चल रही है और लोग अपने में मगन नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा
आप देख पाएंगे कि लड़के के पास एक लड़की भी खड़ी होकर यात्रा कर रही है। इसी बीच मेट्रो का ब्रेक लगता है और लड़का गलती से उस लड़की से टकरा जाता है। इसके बाद लड़की सबके सामने जोरदार थप्पड़ लड़के को मार देती है। इसके बाद लड़का मुंह बनाता रह जाता है। हालांकि, लड़के ने इसी बीच लड़की से बदला लेने के बारे में सोचता है। इसके बाद जो होता है, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि लड़का गेट के पास जाकर खड़ा हो जाता है। लड़की भी उसके पास ही खड़ी होती है, जैसे ही गेट का दरवाजा खुलता है, वैसे ही लड़का उस लड़की को जोर का थप्पड़ लगाकर बाहर निकल जाता है। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि यह स्क्रिप्टेड है। हालांकि, लोगों को इस वीडियो को देखकर मजा जरूर आता है। वीडियो को एक्स पर @Miss_Choudhary0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
