वायरल न्यूज़

60 साल बाद महिला ने पहना शादी वाला जोड़ा, पति ने दिया बड़ा ही प्यारा रिएक्शन, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 17, 2024, 09:15 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शादी के 60 साल बाद वेडिंग ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उसके पति का रिएक्शन देखने लायक था।

Image

60 साल बाद शादी के जोड़े में महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने पहना शादी का जोड़ा
  • पति का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Wearing Wedding Dress After 60 Years: कहते हैं जिंदगी एक खूबसूरत अहसास है, जिसे सही तरीके से जीने में ही असली मजा है। कई लोग अपनी जिंदगी को अपने पार्टनर के साथ जीने में पूरी ताकत झोंक देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आपको इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिलेगा, जिसमें एक बुजुर्ग कपल का प्यार भरा पल देखा जा सकता है। इस सुंदर से वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी शेयर और लाइक कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपनी शादी के 60 साल बाद शादी वाला जोड़ा पहनती है। इस दौरान जब उसका पति उसे देखता है तो उसका रिएक्शन देख आप भी उस पर दिल लुटा देंगे। महिला के पति ने बड़ी ही प्यारी मुस्कान देते हुए रिएक्शन दिया, जिसके बाद महिला मुस्कुराने लगती है। आलम ये है कि उनकी इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

60 साल बाद शादी के जोड़े में महिला का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हर रिश्ते में ऐसा ही प्यार होना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि एक पति के लिए यह काफी खूबसूरत लम्हा है। इस वीडियो को अब तक 9.3 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे 1.3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article