Ajab Gajab News: पूरी दुनिया में इन दिनों लोगों पर रील वीडियो बनाने की सनक सवार है। खासकर ज्यादातर युवा वर्ग रील वीडियो के जरिए इंटरनेट पर वायरल होना चाहता है। इसी क्रम में कई बार कुछ लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। इसी क्रम में एक खबर ऐसी सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यह खबर एक 27 साल की महिला से जुड़ी है। हैरान करने वाली बात यह है कि रील बनाते समय एक छोटी सी गलती से महिला की जान चली गई।
रील बनाने के दौरान महिला की चली गई जान
बेहद ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। खबर के अनुसार, एक 27 साल की महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। वह हर दिन तरह-तरह के रील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी। वह ऐसे कंटेंट बनाती थी, जिससे जल्दी से जल्दी वायरल हो सके। इसके लिए 6 फरवरी की शाम उसने रील वीडियो बनाते समय फांसी लगाने का नाटक किया। दरअसल, वह फांसी का फंदा लगाकर रील बना रही थी। हालांकि, उसे नहीं पता था कि यह नाटक करना उसकी जिंदगी पर बना आएगी।
फांसी की एक्टिंग के दौरान बिगड़ गया बैलेंस
पुलिस के अनुसार, बांदा जिले के बाबेरू कस्बे के करुइया पुरवा की रहने वाली मोहनी नाम की महिला रील बनाते समय वीडियो में फांसी लगाने का नाटक कर रही थी। हालांकि, ऐसा करते समय फंदा सच में उसकी गर्दन पर कस गया। इसके बाद महिला ने खुद को बचाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन वह वह खुद को बचा नहीं पाई। महिला को फांसी लगाने का सीन भारी पड़ गया। दरअसल, महिला ने छत के हुक पर रस्सी बांधी थी। इसके बाद एक स्टूल पर खड़ी होकर रस्सी को अपनी गर्दन में फंसा लिया था और एक्टिंग कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और पैर स्टूल से फिसल जाता है। देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में महिला की मौत हो गई। इस घटना के तुरंत बाद महिला की 4 साल की बेटी कमरे में आई। जैसे ही उसने अपनी मां को फंदे से लटके देखा, वह जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे। हालांंकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
