Funny Video Today: सोशल मीडिया में आपने ऐसे कई फल-सब्जी वाले देखें होंगे जो अनोखे अंदाज में अपना सामान बेचते हुए नजर आते हैं। इसमें कुछ लोगों को हंसाते हैं तो कुछ मानो धमकी देखकर माल बेचने की कोशिश करते नजर आते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो लोगों को पसंद भी खूब आया है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो सड़क पर आम बेच रही है। मगर महिला का आम बेचने का तरीका देखकर लगेगा मानो वो धमकी देकर आम बेचने की कोशिश कर रहे हैं। महिला का अंदाज देखकर मानो कोई भी तुरंत आम खरीद लाएगा।
महिला अनोखे अंदाज में बेचती दिखी आम
बरहाल वीडियो में आम में बेच रही महिला का रिएक्शन खासा देखने लायक होता है। इसमें देखेंगे महिला सड़क किनारे रेहड़ी पर आम बेच रही है। वीडियो में महिला कहती है कि वरना एक दिन आपके पास भी दौलत होगी, शोहरत होगी। पैसा होगा और नाम भी होगा। महिला वीडियो में आगे कहती है, 'आपके जीवन में हसीन शाम होगी, हाथों जाम होगा। वासना और काम होगा। लेकिन क्या आपके पास आम होगा। एक भी नहीं होगा। फिर आज ही खाइए सौ रुपये में डेढ़ किलो छत्तीसगढ़ी आम। अभी सस्ता है दाम, बताना था मेरा काम। खाना है तो खाइए आम वरना जय श्री राम!'
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
अनोखे तरीके से आम बेच रही इस महिला का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dhirajvishwakarma91 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
