वायरल न्यूज़

Video: साड़ी पहन ट्रैक्टर में तेल भरवाने निकली महिला, कॉन्फिडेंस और स्वैग देख दिल हार बैठे यूजर्स

Viral Video: आप देख पाएंगे कि महिला ट्रैक्टर में तेल भराकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को पैसे देती है। इसके बाद उसी स्वैग और कॉन्फिडेंस में फिर से ट्रैक्टर दौड़ाती हुई निकल जाती है। इस दौरान महिला के चेहरे पर आपको फुल आत्मविश्वास देखने को मिलेगा।

Image

साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चलाती दिखी महिला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। आपने साड़ी पहनी महिलाओं के कई सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें उनके कारनामों ने आपको यकीनन हैरान किया होगा। इसी क्रम में साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चलाती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चलाती दिख रही है। वह एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में तेल भरवाने पहुंची है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला सड़क पर एकदम कॉन्फिडेंस और फुल स्वैग में ट्रैक्टर लेकर निकली है। इसके बाद वह ट्रैक्टर को सड़क से उतारकर पेट्रोल पंप के अंदर ले जाती है और उसमें तेल भरवाती है। आप देख पाएंगे कि महिला ट्रैक्टर में तेल भराकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को पैसे देती है। इसके बाद उसी स्वैग और कॉन्फिडेंस में फिर से ट्रैक्टर दौड़ाती हुई निकल जाती है। इस दौरान महिला के चेहरे पर आपको फुल आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा है कि महिला ट्रैक्टर चलाने में किसी से कम है। वह बिल्कुल प्रोफेशनल ड्राइवर की तरह ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाती दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो को saurabh_shakya_ansh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article