Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जंगली शख्स का वीडियो चारों तरफ छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिवासी शख्स ने अपनी लाइफ में पहली बार लॉलीपॉप चखा था। इसके बाद शख्स का जो रिएक्शन था, वह देखने लायक था। वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि शहर से कोई शख्स जंगल गया हुआ था। इस शख्स ने अपने साथ लाए लॉलीपॉप को आदिवासी शख्स को खाने के लिए दिया। तभी आदिवासी शख्स का अजीबोगरीब रिएक्शन सामने आया।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
वीडियो में आप देख पाएंगे कि आदिवासी शख्स को जैसे ही लॉलीपॉप पकड़ाया जाता है। वह बड़े ही गौर से उसे देखता है। इसके बाद उसकी पन्नी फाड़कर उसे चखता है। इसके बाद वह अपना मुंह बनाता है। फिर वह लॉलीपॉप को फोड़कर खाने लगता है। इस दौरान भी उसका रिएक्शन देखते बनता है। आप देख पाएंगे कि वह मुंह बना-बनाकर फोड़-फोड़कर लॉलीपॉप को खा जाता है। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो को भारत के रहने वाले विनोद कुमार नाम के इंटरनेशनल ट्रैवेलर और व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @roamingvinu पर शेयर किया है। वीडियो के अनुसार, वह इन दिनों ईस्ट अफ्रीका में स्थित देश तंजानिया के आदिवासी इलाकों में घूमने गए हैं। इस दौरान वह अपने साथ खाने-पीने की चीजों को लेकर गए हैं। विनोद कुमार जिन आदिवासियों से मिलने पहुंचे हैं, वह धरती पर आखिरी शिकारी कबीलों के रूप में जाने जाते हैं। आदिवासियों की ये प्रजाति हदज़ाबे शिकारी के नाम से जानी जाती है। ये तंजानिया की सेंट्रल रिफ्ट वैली में रहते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
