देश

NIA ने ULFA(I) प्रमुख परेश बरुआ समेत 5 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट,असम में IED ब्लास्ट की साजिश मामले में कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने असम में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद होने के मामले में प्रतिबंधित संगठन ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को गुवाहाटी की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

Image

एनआईए।

Photo : ANI

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर IED लगाने के मामले में ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह IED 15 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार इलाके में मोतीलाल नेहरू रोड पर लगाया गया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने असम में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद होने के मामले में प्रतिबंधित संगठन ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को गुवाहाटी की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की। NIA के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मामला गुवाहाटी के पानबाजार इलाके में मोतीलाल नेहरू रोड पर लगाए गए IED की बरामदगी से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि ULFA (I) के सदस्यों ने असम में कई जगहों पर IED विस्फोट करने की साजिश रची थी।

परेश बरुआ समेत पांच आरोपी

चार्जशीट में ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ के अलावा कनक सी. गोगोई उर्फ आइशेंग असोम, जह्नु बरुआ, भार्गव गोगोई और सुमू गोगोई को आरोपी बनाया गया है। NIA के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS),2023,गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

असम में कई विस्फोट करने की साजिश का आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपी भारतीय सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से असम में कई स्थानों पर IED विस्फोट करने की साजिश में शामिल थे। इनमें गुवाहाटी का मोतीलाल नेहरू रोड भी शामिल था। NIA के मुताबिक, कथित साजिश का उद्देश्य लोगों की जान को नुकसान पहुंचाना, संपत्ति को क्षति पहुंचाना, भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालना तथा आम लोगों में दहशत फैलाना था।

2024 में दर्ज हुआ था मामला

इस मामले में सबसे पहले 16 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। बाद में NIA ने 27 फरवरी 2025 को मामले को अपने हाथ में लेकर दोबारा दर्ज किया और जांच शुरू की। ULFA (I) म्यांमार में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन है। NIA इस मामले में असम में कथित विस्फोटों की साजिश और IED की बरामदगी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article