वायरल न्यूज़

स्कूटी लेकर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ी महिला, Viral Video देख लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर

फुटओवर ब्रिज पर स्कूटी लेकर चढ़ती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Image

फुटओवर ब्रिज पर स्कूटी चलाती महिला (X/@Manoj_Indore)

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सड़क पर चलने वाले फुटओवर ब्रिज पर अपनी स्कूटी लेकर चढ़ती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला की इस हरकत को देखकर हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्कूटी लेकर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ी महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी लेकर फुटओवर ब्रिज की तरफ बढ़ती है। आमतौर पर ऐसे ब्रिज पैदल लोगों के सड़क पार करने के लिए बनाए जाते हैं। इन पर बाइक या स्कूटी ले जाने की मनाही होती लेकिन वीडियो में महिला अपनी स्कूटी को लेकर ब्रिज की सीढ़ियों पर चढ़ती दिखाई देती है। महिला स्कूटी से फर्राटे भरते हुए उस फुटओवर ब्रिज पर दौड़ाती दिखती है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह उस स्कूटी को किसी सड़क पर दौड़ा रही हो। ऐसे ही वह महिला अपनी स्कूटी को लेकर फुटओवर ब्रिज के इस पार से उस पार हो जाती है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Manoj_Indore नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दखा और 1200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से शेयर किया जाने लगा। लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल पैदल चलने वालों के लिए होता है, जबकि कुछ ने महिला की हरकत को देखकर अपना सिर पकड़ लिया। कई लोगों ने महिला की इस हरकत पर तंज कसते हुए कहा कि महिला को शायद RTO की तरफ से कोई स्पेशल चालान दिया गया है, ताकि वह सड़क के साथ-साथ अपनी स्कूटी को फुटओवर ब्रिज पर भी ले जा सके।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article