Viral News: रेडिट पर हाल ही में की गई एक पोस्ट ने भारत में वर्क कल्चर पर बहस छेड़ दी है। यूरोप की यात्रा से हाल ही में वापस लौटी एक महिला को न केवल कार्यालय में ताने सुनने पड़े बल्कि, बिना पूछे ही 248 लंबित ईमेल और देर रात की मीटिंग भी तय कर दी गई। दावा है कि, जब वह पेडिंग पड़े काम को देख जब निराश हो गई तो एचआर ने तंज कसते हुए कहा कि 'आज तो मैडम यूरोप से समय मिल गया?' ये सुनकर महिला को और हैरानी हुई। कर्मचारी ने बताया कि यात्रा से तरोताजा होकर वापस आने के बावजूद वह थकी हुई और उदास थी। उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'बड़बड़ाहट भरी बातें। मैं भारत वापस आ गई। मैं तरोताजा महसूस करते हुए, मुस्कुराते हुए ऑफिस गई और तुरंत एचआर ने मुझे वह लुक दिया और कहा कि, आज तो मैडम यूरोप से टाइम मिल गया? एक और सहकर्मी ने कहा- बस घूम लो, काम तो यहीं करना है न। यह सब उस ताना मारने वाले, निष्क्रिय-आक्रामक लहजे में था, जिसे हमने यहां महारत हासिल कर ली है।'
महिला ने कहा कि, 'अपना लैपटॉप खोलो: 248 ईमेल। पिंग पिंग पिंग जैसी टीम की सूचनाएं। बिना पूछे देर रात की मीटिंग तय कर दी जाती हैं। एक क्लाइंट छोटे-मोटे बदलाव के साथ इंतज़ार कर रहा है, जिससे मेरा दिन खराब हो गया। सबसे बुरी बात यह है कि हम इसका महिमामंडन करते हैं। हम बर्नआउट को सम्मान की निशानी की तरह पहनते हैं। हम सोचते हैं कि आराम = आलस्य। अगर आप समय निकालते हैं, तो आप अपने करियर के प्रति गंभीर नहीं हैं।' महिला ने पोस्ट का समापन यह कहते हुए किया कि इन सब बातों से वह और अधिक अलगाव महसूस करने लगी है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है जैसे यूरोप ने मुझे याद दिलाया कि इंसान होना कैसा लगता है और यहां वापस आकर मुझे याद आया कि कॉरपोरेट रोबोट होना कैसा लगता है। बस हो गया।'
महिला ने कहा कि, 'अपना लैपटॉप खोलो: 248 ईमेल। पिंग पिंग पिंग जैसी टीम की सूचनाएं। बिना पूछे देर रात की मीटिंग तय कर दी जाती हैं। एक क्लाइंट छोटे-मोटे बदलाव के साथ इंतज़ार कर रहा है, जिससे मेरा दिन खराब हो गया। दूसरे ने कहा कि, 'यूरोप वास्तव में आपको जीवन जीने का एहसास देता है।' एक अन्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, 'मुख्य समस्या यह है कि भारत में उचित श्रम कानून नहीं है।'
