वायरल न्यूज़

भक्ति में लीन हुआ रोबोट, धोती-कुर्ता पहन 'बप्पा' के सामने किया ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: हैदराबाद के प्रसिद्ध खैराताबाद गणेश पंडाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रोबोट दक्षिण भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनकर ढोल-ताशों की थाप पर जमकर डांस कर रहा था। इस अनोखे 'रोबोटिक डांस' ने भक्तों और इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Image

भक्ति में लीन हुआ रोबोट (तस्वीर साभार- @_clicks_by_abhiii_)

Viral Video: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हैदराबाद का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध खैराताबाद गणेश पंडाल हर साल अपनी विशालकाय प्रतिमा और अनोखे आयोजनों के लिए जाना जाता है। लेकिन, इस बार पंडाल में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गणेशोत्सव के भव्य माहौल में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब एक ह्यूमनॉइड रोबोट (Robot Video) पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकता नजर आया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट को दक्षिण भारतीय पारंपरिक सफेद धोती , लाल रंग की नेहरू जैकेट, सिर पर साफा, चश्मा और गले में गेंदे के फूलों की माला पहनाई गई है। जब पंडाल के बाहर ढोल और ताशों की गूंज सुनाई देती है, तो यह रोबोट बिल्कुल इंसानों की तरह ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगता है। उसके हाथों और पैरों के सटीक मूवमेंट्स को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु और दर्शक हैरान रह गए। पंडाल में आए कई श्रद्धालुओं ने रोबोट के इस अनोखे डांस को अपने कैमरों में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। देखें वीडियो...

    भक्तिमय हुआ रोबोट

    वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि रोबोट ने तो माहौल बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो _clicks_by_abhiii_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे भक्ति और आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि अब रोबोट भी बप्पा के स्वागत में झूम रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article