वायरल न्यूज़

सब्जी की दुकान या Apple का स्टोर? आलू-प्याज बेचने वाले के पास से निकला दो-दो iPhone, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सब्जी विक्रेता का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जमीन पर बैठकर आलू-प्याज बेच रहे एक सब्जी वाले के बोरे पर सिक्के और नोटों के ठीक बगल में 2-2 महंगे iPhone रखे हुए हैं। वीडियो देखकर यूजर्स जल-भुन गए।

Image

सब्जी बेचने वाले के पास दो iphone (तस्वीर साभार- @Pahadi_Anjana)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी किसी का हुनर लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी कोई ऐसी अजीबोगरीब चीज देखने को मिल जाती है कि लोग अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाते। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहा है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क किनारे अपनी सब्जी की दुकान सजाकर बैठा हुआ है। वह ग्राहकों को आलू-प्याज तोलकर थैलियों में बांधकर दे रहा है। लेकिन, जैसे ही कैमरे का एंगल उसकी दुकान के नीचे बोरे पर पड़ता है, वहां का नजारा देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बोरे पर जहां एक तरफ चिल्लर और कुछ नोट बिखरे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ दो चमचमाते प्रीमियम स्मार्टफोन्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ आलू-प्याज की ढेरी और दूसरी तरफ दो-दो महंगे आईफोन का यह तालमेल लोगों को खूब हंसा रहा है। कई लोग तो इस नजारे को देखकर जल-भुन गए। देखें वीडियो...

    सब्जी बेचने वाले के पास दो iphone

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस सब्जीवाले का लेवल अलग है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को Pahadi_Anjana नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई, आधा किलो आलू लेने पर क्या एक आईफोन देखने का मौका फ्री है? एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि सब्जी बेचना तो बस पार्ट-टाइम जॉब है, असली बिजनेसमैन तो यही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article