Viral Video: मार्बल सिनेमैटिक यूनिवर्स और 'टॉनी स्टार्क' यानी आयरन मैन (Iron Man Video) के दीवानों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। लेकिन, हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा फैन सामने आया है, जिसकी दीवानगी देखकर आप भी कहेंगे कि यह तो असली टॉनी स्टार्क का भारतीय हेडक्वार्टर है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुग्राम के एक बेहद सुंदर और आधुनिक घर का दृश्य दिखाया गया है। सड़क से जब आप इस घर की तरफ देखते हैं, तो बाहर से सब कुछ नॉर्मल और आलीशान नजर आता है। लेकिन, जैसे ही जूम इन करके घर के ऊपरी हिस्से के बड़े से ग्लास विंडो पर ध्यान जाता है, देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।
घर के अंदर दिखा आयरन मैन!
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो 'अवेनजर्स का नया हेडक्वार्टर' लग रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को the_wandering_saga नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग मकान मालिक के इस क्रिएटिव और कूल टेस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है टॉनी स्टार्क ने एवेंजर्स टॉवर के बाद अब गुरुग्राम में अपना नया घर बना लिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि यह किसी सच्चे मार्वल फैन का ही काम हो सकता है, वाकई शानदार नजारा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
