वायरल न्यूज़

अद्भुत भक्ति और अनूठा बैलेंस! सिर पर मां काली की मूर्ति रखकर साइकिल दौड़ाता दिखा शख्स, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने सिर पर भारी मां काली की मूर्ति संतुलित करके सड़क पर बेफिक्र होकर साइकिल चला रहा है। उसका यह अनोखा बैलेंस और भक्ति का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है।

Image

शख्स का अनोखा बैलेंस (तस्वीर साभार- @sidhu___103)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कई बार अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कभी कोई हैरतअंगेज स्टंट दिखाता है, तो कभी लोगों का देसी जुगाड़ वायरल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसमें भक्ति और बैलेंसिंग का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर बहुत ही सहजता से साइकिल चला रहा है। लेकिन, ध्यान खींचने वाली बात यह है कि उसके सिर पर मां काली की एक मूर्ति रखी हुई है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि साइकिल की रफ्तार और सड़क के घुमाव के बावजूद मूर्ति अपनी जगह से जरा भी हिलती-डुलती नहीं है। सड़क पर आते-जाते लोग इस दृश्य को देखकर दंग रह जाते हैं। व्यक्ति जिस आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ साइकिल हैंडल कर रहा है, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। भारतीय संस्कृति और त्योहारों के समय ऐसे अद्भुत दृश्य अक्सर देखने को मिलते हैं, जहां लोग अपनी आस्था प्रकट करने के लिए अनोखे रास्ते अपनाते हैं। हालांकि, सड़क पर इस तरह से भारी वजन सिर पर रखकर साइकिल चलाना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इस व्यक्ति के हुनर और नियंत्रण की तारीफ हर कोई कर रहा है। देखें वीडियो...

    बैलेंस देख दंग रह गए लोग

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स का बैलेंस तो सच में अलग लेवल का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को sidhu___103 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई के सामने तो न्यूटन का ग्रैविटी नियम भी फेल हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह केवल बैलेंस नहीं, बल्कि मां काली की भक्ति की ताकत है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article