होली की धूम ना सिर्फ भारत में बल्कि लंदन में भी देखने को मिला। जहां एक गोरी मेम ने समोसे की दुकान पर होली खेल सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि होली की सुबह-सुबह गोरी मेम इंडियन स्टाइल में तैयार होकर गुलाल लिए समोसे की दुकान पर पहुंची हुई है। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह आज भी लेट हो गई। लंदन से अच्छा तो बिहार ही है।
समोसे की दुकान पर दिखी होली की धूम
शायद यह मेम साहब उस समोसे की दुकान पर काम करती हैं। उन्हें लेट पहुंचने के बाद वहां का स्टाफ उनसे शिकायत करता है कि आज फिर आप लेट हो गईं। बॉस गुस्सा करेंगे। बाहर खड़े लोगों की कतार पर जरा एक बार नजर डालो। इस पर वह मेम साहब बोलती हैं कि तो क्या होली नहीं मनानी क्या? फिर वह उन्हें कुछ मिठाई ऑफर करते हुए हैप्पी होली विश करती हैं।
ग्राहकों को भी लगाया रंग
इसके बाद सभी स्टाफ को वे गुलाल लगाते हुए हैप्पी होली विश करती हैं। सब उन्हें भी गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। फिर वे गोरी मेम वहां खड़े कस्टमर्स के साथ भी होली मनाती हैं और उन्हें भी रंग और गुलाल लगाती हैं। इसके बाद सब एक साथ हैप्पी होली बोलते हुए होली का जश्न मनाते हैं। वीडियो में गोरी मेम को वहां के लोगों के साथ रंग खेलते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। आगे कस्टमर्स को समोसे का भी लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @biharisamosa.uk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हैं, "लंदन में गोरिया देवी होली खेलते हुए।" इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथी ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
