शहर

75 साल के दूल्हे राजा! बेटी के घर वीडियो शूट करने आती थी ब्लॉगर, बुजुर्ग रामसुगर से हो गया प्यार, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार ब्लॉक स्थित अरियारी गांव के 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात वीडियो शूटिंग के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे नजदीकियां प्यार में बदल गईं। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

75 साल के रामसुगर को 30 साल की ब्लॉगर से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल।

Auraiya Love Story: कहते हैं कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आई एक प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर को 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से प्यार हो गया। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया है। रामसुगर और रानी की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह अनोखी प्रेम कहानी सुर्खियों में आ गई है।

वीडियो शूटिंग के दौरान बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, रामसुगर औरैया जिले के सहार ब्लॉक क्षेत्र के अरियारी गांव के निवासी हैं। उनकी बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं। बताया जाता है कि इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत पिछले करीब दो वर्षों से रामसुगर के घर आती-जाती थीं। वह अक्सर वहां वीडियो शूट करने के लिए पहुंचती थीं।

इसी दौरान रामसुगर और रानी राजपूत के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए और यह नजदीकी प्यार में बदल गई। अब दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया है।

सात साल पहले पत्नी का हुआ था निधन

बताया गया है कि रामसुगर की पत्नी का करीब सात वर्ष पहले निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद अब उन्होंने रानी राजपूत के साथ नई जिंदगी शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों के रिश्ते की खबर सामने आने के बाद से ही यह प्रेम कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रामसुगर और रानी राजपूत की सगाई करीब एक सप्ताह पहले औरैया में हुई थी। रामसुगर की बेटी राधा के मुताबिक, सगाई की रस्म से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों का ध्यान इस जोड़ी की ओर गया। 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रानी राजपूत की उम्र में 45 साल का अंतर होने के कारण भी यह प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रामसुगर और रानी

परिजनों के मुताबिक, रामसुगर और रानी राजपूत जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह करेंगे। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने का फैसला किया है। हालांकि, विवाह की निश्चित तारीख को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!