वायरल न्यूज़

बिहारी दोस्त के घर होली पार्टी में आए नॉर्थ ईस्ट वाले दोस्त, जमाया ऐसा माहौल कि हो गए वायरल

बिना दोस्तों के पर्व और त्योहार कैसा? जब तक हम त्योहारों पर अपने दोस्तों के साथ खुशियां ना बांटें, तब तक लगता ही नहीं है कि कोई त्योहार मनाया जा रहा है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बिहारी लड़के को अपने नॉर्थ ईस्ट के दोस्तों के साथ होली पर अपनी खुशियां बांटते हुए देखा जा सकता है।

Image

होली खेलते दोस्त (X/@ChapraZila)

होली का त्योहार रंगों, हंसी-मजाक और दोस्ती का सबसे बड़ा त्योहार है। होली पर लोग अपनों के साथ खुशियां बांटते हैं और अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाते हैं। होली के जश्न का वीडियो इस वक्त देश के हर एक कोने से सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में सिक्किम का भी एक वीडियो देखने को मिला है। जहां एक बिहारी लड़के ने होली पार्टी पर अपने नॉर्थ ईस्ट के कुछ दोस्तों को अपने घर बुलाया। फिर दोस्तों ने जो माहौल वहां जमाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

माहौल हो गया जबरदस्त

दिल को छू लेने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार के लड़के ने अपने दोस्तों को अपने घर पर होली पार्टी पर इनवाइट किया है। जब दोस्त घर पर आएं तो पार्टी शुरू हुई। पार्टी में खाने-पीने से लेकर नाच-गाने की भी व्यवस्था दिख रही है। लड़क के नॉर्थ ईस्ट वाले दोस्त भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। पीछे भोजपुरी में होली का गाना बज रहा है और इधर लड़के मदमस्त होकर डांस कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो सिक्किम का बताया जा रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कमेंट बॉक्स भी लोगों की प्रतिक्रियाओं से भरा पड़ा है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बड़े सज्जन और मासूम होते हैं, ये हमारे नार्थ ईस्ट के भाई लोग।" दूसरे ने लिखा, "बस होली का असली रंग हंसी, नाच-गाना और दोस्ती।" तीसरे ने लिखा, "ये तो हमारी कॉलेज लाइफ याद दिला दी।" चौथे ने लिखा, "बिहारी ठंडाई + नॉर्थ ईस्ट डांस = परफेक्ट कॉम्बो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article