एजुकेशन

XAT 2027 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज से शुरू, इन डिटेल्स में सुधार का मिलेगा मौका, देंखे पूरी प्रक्रिया

XAT 2027 Application Correction: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली XAT 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका देने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

Image

XAT 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

XAT 2027 Application Correction: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI), जमशेदपुर ने मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है। XAT 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 16 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी गई है। जिन छात्रों ने अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया था और उस दौरान उनके फॉर्म में कोई गलती रह गई है, तो वह इस विशेष सुधार विंडो के जरिए उसे ठीक कर सकते हैं। बता दें कि करेक्शन विंडो केवल 16 और 17 अक्टूबर 2026 तक ही लाइव रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपने विवरणों की जांच कर लें।

XAT 2027 महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल

करेक्शन विंडो खुलने की तिथि16 और 17 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (फ्रेश रजिस्ट्रेशन)6 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि20 दिसंबर 2026
XAT 2027 परीक्षा की तिथि3 जनवरी 2027

एप्लीकेशन फॉर्म में किन विवरणों को किया जा सकता है एडिट?

  • व्यक्तिगत विवरण
  • श्रेणी और आरक्षण संबंधी जानकारी
  • संपर्क विवरण
  • अपलोड किए गए दस्तावेज़
  • शैक्षणिक योग्यता
  • कार्य अनुभव
  • प्रोग्राम प्राथमिकताएं
  • परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं

फॉर्म में सुधार करने के आसान स्टेप्स

1. सबसे पहले XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'XAT 2027 Application Correction' लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

4. अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव या सुधार करें।

5. फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले एक बार अपने पूरे फॉर्म को दोबारा ध्यान से जरूर जांच लें।

आगे की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

यह करेक्शन विंडो केवल दो दिनों का समय दिया गया है। इसके बंद होने के बाद फॉर्म में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 6 दिसंबर 2026 तक नया आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 दिसंबर 2026 को आपके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र का विवरण होगा। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड आने के बाद परीक्षा शहर बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article