वायरल न्यूज़

OMG! अब पोते के साथ भागी दादी, 52 की उम्र में रचाई तीसरी शादी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2025, 09:47 AM IST

UP Viral News: हैरान हो जाएंगे यूपी में करीब 52 साल की एक महिला को रिश्ते में अपने पोते से प्रेम हुआ और बाद में दोनों से भागकर विवाह कर लिया। ये अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (Photo/Twitter)

UP Viral News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है। जहां चार बच्चों की मां ने रिश्ते में अपने पोते के साथ भागकर शादी कर ली। दादी-पोते का ये अनोखा प्रेम अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार बच्चों की मां इंद्रावती (52) को करीब 22 साल के रिश्ते में पोते संग भागकर विवाह कर लिया। जानकारी के मुताबिक इंद्रावती की पहली शादी से एक बेटी है, जिसकी शादी दो साल पहले हुई। दूसरी शादी चंद्रशेखर आजाद से हुई, जिससे उनके तीन बच्चे (एक बेटी और दो बेटे) हैं।

पोते के साथ भागी दादी

बताया गया कि पिछले कुछ सालों से इंद्रावती और चंद्रशेखर के रिश्ते में तनाव था। इसी दौरान इंद्रावती का गांव के ही आजाद के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया, जो रिश्ते में उनका पोता लगता है। करीब दस दिन पहले इंद्रावती अपने पति और बच्चों को छोड़कर आजाद के साथ फरार हो गईं। दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में शादी रचा ली। यह इंद्रावती की तीसरी शादी है। इस घटना से चंद्रशेखर आजाद सदमे में हैं, लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत न करने की बात कही।

सोशल मीडिया में छाया मामला

बता दें कि इस शादी की कानूनी स्थिति अस्पष्ट है, क्योंकि इंद्रावती का चंद्रशेखर से तलाक होने की कोई जानकारी नहीं है। इस अनोखे प्रेम प्रसंग ने ना केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। लोग उम्र और रिश्तों की सीमाओं पर सवाल उठा रहे हैं। यह घटना समाज में प्रेम और रिश्तों के बदलते स्वरूप को दर्शाती है। हाल ही में एक सास के अपने दामाद के साथ भागने के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नव भारत में ऊपर दिए गए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। जानकरी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article