वायरल न्यूज़

Wildlife Video: बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा बाघ, लालच में खुद ऐसे लटका देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 21, 2023, 11:39 AM IST

Monkey Tiger Video: सोशल मीडिया पर बाघ और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। आलम ये है कि जानवरों का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

शिकार खुद शिकार हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाघ और बंदर का मजेदार वीडियो
  • शिकार करने के चक्कर में बाघ के साथ खेल हो गया
  • नजारा देखकर लोगों की छूट रही हंसी

Tiger Monkey Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग रोजाना कई तरह की चीजें शेयर करते रहते हैं। इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Tiger Video) छाए रहते हैं। इसी कड़ी में एक बाघ और बंदर का मजेदार वीडियो (Tiger Monkey Video) सामने आया है। इस वीडियो (Animal Viral Video) को देखकर एक बात आप जरूर कहेंगे, 'लालच बुरी बला है'। क्योंकि, लालच के चक्कर में कई बार लोग बुरी तरह फंस जाते हैं। एक बाघ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। आलम ये है कि वाइल्ड लाइफ का यह वीडियो (Wildlife Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वाइल्ड लाइफ लवर्स जान पर खेलकर जंगलों से आपके लिए एक से एक मजेदार वीडियो लाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कई हंसाने वाले ही होते हैं। इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं एक बाघ बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, बंदर भी काफी होशियार निकला। बंदर बाघ से खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छलांग लगाते रहता है। बेचारा बाघ भी शिकार करने के चक्कर में छलांग लगा देता है। लेकिन, शिकार के चक्कर में वो खुद पेड़ से लटक जाता है। इतना ही नहीं जिस तरह पेड़ से वो जमीन पर गिरता है, उसे भयंकर चोट लगती है।

बाघ के साथ तो खेल हो गया भाई

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि बाघ का तो पोपट बन गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'animal.worlds11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस नजारे को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां बाघ का मजाक उड़ा रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर मजा आ गया। जबकि, कुछ का कहना है कि शिकारी खुद शिकार हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article