वायरल न्यूज़

पति की छाती पर बैठकर पत्नी ने की थप्पड़ों की बरसात, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 3, 2025, 02:34 PM IST

Husband Wife Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि पत्नी पति की छाती पर बैठकर उसपर थप्पड़ बरसा रही है। इधर पति बेचारा खुद को बचाने की नाकाम कोशिश करता हुआ नजर आता है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो। (Photo/Twitter)

Husband Wife Viral Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो मध्य प्रदेश के सतना जिले का बताया गया है। इसमें एक महिला अपने पति को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम लोकेश कुमार मांझी बताया गया है। शख्स रेलवे में लोको पायलट है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकेश अपनी पत्नी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं। मगर उनकी पत्नी उनकी छाती पर बैठकर लगातार थप्पड़ मार रही है। इस दौरान लोकेश की सास और साले भी वहां मौजूद नजर आते हैं। मगर कोई शख्स को बचाने की कोशिश नहीं करता है।

वीडियो को लोकेश ने कथित तौर पर एक छिपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड किया था। ऐसा इसलिए किया ताकि प्रताड़ना का सबूत पुलिस को दिखा सके। वीडियो में लोकेश बार-बार अपनी पत्नी से रहम की भीख मांगते दिख रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी का गुस्सा कम होने का नाम नहीं लेता। लोकेश ने इस मामले की शिकायत सतना के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी पत्नी, सास और साले पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया में हड़कंप मचा दिया है। कई यूजर्स ने इसकी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ ने इसे पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा की अनदेखी का प्रतीक बताया है। इस मामले ने समाज में घरेलू हिंसा के मुद्दे पर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो एक्स पर @SaralVyangya नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article