वायरल न्यूज़

Video: खाना खाते समय लगातार मोबाइल चला रहा था पति, फिर पत्नी ने जो किया दोबारा मोबाइल को नहीं लगाएगा हाथ

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने बच्चे के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहा है। इस दौरान भी वह फोन ही चला रहा है। इसी बीच वहां पर उसकी पत्नी आती है। जैसे ही वह अपने पति को फोन में घुसा देखती है, उसका पारा गरम हो जाता है।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम- @thelittlegillu7802)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन पति-पत्नी से जुड़ा कोई न कोई वीडियो सामने आता है। इसमें उनकी क्यूट बॉन्डिंग तो देखने को मिलती ही है, इसके अलावा दोनों के बीच मजेदार चीज देखने को भी मिलती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पत्नी अपने पति के फोन एडिक्शन से परेशान नजर आ रही है। पत्नी देखती है कि उसका पति हर समय सिर्फ मोबाइल में डूबा हुआ है।

खाना खाते समय मोबाइल चला रहा था पति

अपने पति के इस एडिक्शन से पत्नी इतना ज्यादा तंगा आ चुकी होती है कि वह उसे सबक सिखाने के बारे में सोचती है। इसके बाद पत्नी जो करती है, वैसा आपने भी उम्मीद नहीं की होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने बच्चे के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहा है। इस दौरान भी वह फोन ही चला रहा है। इसी बीच वहां पर उसकी पत्नी आती है। जैसे ही वह अपने पति को फोन में घुसा देखती है, उसका पारा गरम हो जाता है। इसके बाद गुस्से से लाल पत्नी जो करती है, उसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि महिला अपने हाथ में सेलो टेप लेकर आई होती है। यही सेलो टेप वह पति के चेहरे पर फोन के साथ लपेटना शुरू कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला इस दौरान फुल गुस्से में है और पति को सबक सिखाना चाहती थी। वीडियो को @thelittlegillu7802 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। देखने में यह वीडियो काफी ज्यादा मजेदार है। वीडियो देखकर लोगों ने कहा कि अब महिला का पति फोन में नहीं घुसेगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article