शहर

दिल्ली पुलिस की कड़ी तैयारी, बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर तुरंत हिरासत के आदेश, 35,000 जवान और 6 डिटेंशन सेंटर तैयार

Delhi News: आज CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 35,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बिना अनुमति प्रदर्शन पर तुरंत हिरासत लेने के आदेश हैं और 6 डिटेंशन सेंटर तैयार किए गए हैं।

Image

जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

Photo : ANI

Delhi News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा शनिवार यानी आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चक्र तैयार किया है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में राजधानी के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से एकत्र होने या प्रदर्शन करने की कोशिश करने वालों को तुरंत हिरासत में लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए 35,000 से अधिक दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों को तैनात किया गया है।

6 स्थानों पर बनाए गए अस्थायी डिटेंशन सेंटर

संभावित हंगामे और प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने छह प्रमुख खेल परिसरों और सामुदायिक भवनों को अस्थायी डिटेंशन सेंटर में तब्दील कर दिया है:

  • छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium)
  • राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium)
  • यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Yamuna Sports Complex)
  • सूरजमल स्टेडियम (Surajmal Stadium)
  • कम्युनिटी सेंटर, दौलतपुर (Community Centre, Daulatpur)
  • कम्युनिटी सेंटर, पांढरवाल (Community Centre, Pandrawal)

इसके अलावा, महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों की टीमें भी बुलाई गई हैं।

ड्रोन और फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू

मध्य दिल्ली और जंतर-मंतर क्षेत्र को पूरी तरह डिजिटल निगरानी के दायरे में ला दिया गया है। असामाजिक तत्वों और पूर्व में उपद्रव में शामिल रहे संदिग्धों की पहचान के लिए कई FRS कैमरे लगाए गए हैं। बहुमंजिला इमारतों की छतों पर 'रूफटॉप स्पॉटर' तैनात किए गए हैं, जबकि पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। भीड़ की हर गतिविधि को रिकॉर्ड करने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

पुलिसकर्मियों को दी गईं हिदायत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा में तैनात जवानों को लाठी और डंडे ले जाने की अनुमति दी गई है, हालांकि CAPF इकाइयों को हथियार जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग में जवानों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि कोई प्रदर्शनकारी उकसाने की कोशिश करे, तो भी पुलिसकर्मी कोई उत्तेजक प्रतिक्रिया न दें और अत्यधिक संयम बरतें। जानबूझकर पुलिस को विवाद में घसीटने और नकारात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की साजिशों से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों से किसी भी तरह की कहासुनी न करने के निर्देश हैं। यदि कोई स्वतंत्र पत्रकार का दावा करके जवानों को भड़काने या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

लगभग 7,000 प्रदर्शनकारियों के पहुंचने का अनुमान

पुलिस आकलनों के मुताबिक, शनिवार को करीब 7,000 प्रदर्शनकारियों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लेंगे और आवश्यकतानुसार त्वरित फैसले लेंगे।

Priyank Tripathi
Priyank Tripathiauthor

Priyank Tripathi is a Special Correspondent with over 16 years of experience in Journalism. The author covers agencies and furthermore reports from the conflict zones.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें