एजुकेशन

IIM Ahmedabad का दुबई कैंपस में बड़ा ऐलान, शुरू किया 2 साल का एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम, जानें योग्यता और फीस

IIM Ahmedabad Executive MBA: भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) ने अपने दुबई कैंपस में दो साल का Executive MBA प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

Image

आईआईएम अहमदाबाद का 2 साल का एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम

IIM Ahmedabad Executive MBA: मैनेजमेंट की पढ़ाई करने और अपने करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) ने अपने दुबई कैंपस में दो साल का Executive MBA प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स खास तौर पर उन कामकाजी पेशेवरों, मैनेजर्स और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है, जो नौकरी छोड़े बिना अपनी लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार IIM अहमदाबाद के दुबई कैंपस के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल iimadubai.iima.ac.in/emba_admission/main.html पर जाकर पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

प्रवेश प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को IIMA Admission Test, GMAT Focus Edition, Executive Assessment या GRE में से किसी मान्य परीक्षा का स्कोर प्रस्तुत करना होगा। चयन के लिए संस्थान की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

आवेदन की पात्रता

इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ स्नातक के बाद कम से कम छह साल का पूर्णकालिक कार्य अनुभव जरूरी है। इसमें कम से कम तीन साल का अनुभव मैनेजर या लीडरशिप की भूमिका में होना चाहिए।

कौस का स्वरूप कैसा होगा

IIM अहमदाबाद का यह Executive MBA प्रोग्राम छह टर्म में संचालित होगा। इसमें दुबई कैंपस में वीकेंड पर ऑफलाइन क्लासेज होंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को अहमदाबाद स्थित संस्थान के मुख्य कैंपस में सात दिन का रेजिडेंशियल मॉड्यूल भी पूरा करना होगा। प्रोग्राम में इंटरनेशनल इमर्शन और फैकल्टी की निगरानी में Executive Capstone Project भी शामिल होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रतिभागियों को वास्तविक कारोबारी समस्याओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।

कितनी है फीस

उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इस दो वर्षीय Executive MBA प्रोग्राम की फीस 1,00,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग एक लाख डॉलर है। पहले बैच की शुरुआत 5 फरवरी 2027 से प्रस्तावित है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article