JCB Yellow Color: JCB या बैकहो लोडर जैसी बड़ी कंस्ट्रक्शन मशीनें अक्सर पीले रंग की ही क्यों होती हैं, यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। देखने में यह रंग सिर्फ आकर्षक लगता है, लेकिन इसके पीछे एक बहुत ही जरूरी और समझदारी भरा कारण छिपा है। सबसे बड़ी वजह है सुरक्षा और साफ दिखाई देना (विज़िबिलिटी)। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर हर समय धूल, मिट्टी और भारी मशीनों की आवाजाही रहती है। कई बार रोशनी भी कम होती है या मौसम खराब होता है। ऐसे माहौल में पीला रंग बहुत दूर से भी साफ नजर आता है।
जल्दी पहचान और दुर्घटनाओं का खतरा होता है कम
यह रंग इतना चमकीला होता है कि दिन में धूप में और रात में हेडलाइट की रोशनी में भी आसानी से दिख जाता है। इससे आसपास काम कर रहे मजदूर, वाहन चालक और अन्य लोग मशीन को जल्दी पहचान लेते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाता है। शुरुआत में ऐसा नहीं था। 1950 के दशक में JCB (jcb ka rang pila hi kyo hota hai) की मशीनें लाल और नीले रंग में बनाई जाती थीं। लेकिन कंपनी के संस्थापक Joseph Cyril Bamford ने अनुभव और सुरक्षा से जुड़ी स्टडी के बाद यह फैसला लिया कि मशीनों का रंग ऐसा होना चाहिए जो सबसे ज्यादा नजर आए।
इसी सोच के साथ पीले रंग को अपनाया गया। धीरे-धीरे यह रंग इतना लोकप्रिय हो गया कि 1960 तक यह JCB की पहचान बन गया।
आज हालत यह है कि लोग किसी भी पीली खुदाई करने वाली मशीन को देखकर “JCB” ही कह देते हैं, चाहे वह किसी और कंपनी की क्यों न हो। यानी यह रंग सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि मजबूत ब्रांडिंग का भी हिस्सा बन चुका है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो JCB का पीला रंग सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं चुना गया, बल्कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनाया गया है। यही कारण है कि आज यह रंग पूरी दुनिया में कंस्ट्रक्शन मशीनों का एक मानक बन चुका है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
