वायरल न्यूज़

VIDEO: गर्व से कहना- ‘हम इंडियन हैं’, टिंकल ने यह पूरे देश को सिखाया, आनंद महिंद्रा भी हुए 4 साल की इस मासूम के मुरीद

इटानगर की 4 साल की टिंकल गोंगो का ‘हम भी इंडिया हैं’ वाला वीडियो वायरल हो गया। जानिए टिंकल की कहानी और क्यों आनंद महिंद्रा ने भी की उनकी तारीफ की।

Image

देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 4 साल की मासूम बच्ची टिंकल गोगो का वीडियो शेयर कर उसे अपना मोटिवेशन बताया। (X/@anandmahindra)

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर की चार साल की नन्ही टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी मासूम बातें और आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। टिंकल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह भावुक होकर कहती हैं, “हमको चाइनीज मत बोलो, हम लोग इंडियन हैं।” उनकी यही बात अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।

नन्ही टिंकल की मासूम बातों ने कर दिया पूरे देश को भावुक

टिंकल ने वीडियो में बेहद मासूम अंदाज में कहा कि उन्हें चाइनीज कहने पर उन्हें गुस्सा भी आता है और दुख भी होता है। इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इंडियन कहा जाए, क्योंकि वह भारत की रहने वाली हैं और इटानगर में रहती हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत एक छोटे से वीडियो से हुई। एक दिन टिंकल ने अपनी मां आयूम कर्दे से आइसक्रीम खाने के लिए 10 रुपये मांगे थे। मां ने बेटी का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो पर किसी यूजर ने टिंकल के चेहरे को लेकर कमेंट किया और पूछा कि अगर वह चाइनीज हैं तो हिंदी क्यों बोल रही हैं। जब टिंकल की मां ने उन्हें यह कमेंट बताया तो बच्ची को काफी दुख हुआ। उसने तुरंत कहा कि वह इंडियन है। इसके बाद टिंकल ने खुद अपना वीडियो बनाने की जिद की। मां ने वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि यह छोटा-सा वीडियो इतनी बड़ी चर्चा का कारण बन जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नन्ही बच्ची ने हाथ जोड़कर कहा- ‘हम भी इंडिया हैं’

वीडियो में टिंकल हाथ जोड़कर लोगों से अपील करती दिखाई देती हैं। बाद में उन्होंने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी गाया। उनकी मासूम आवाज और आत्मविश्वास ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया। टिंकल का वीडियो आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने टिंकल के जवाब की तारीफ करते हुए उन्हें भारत की आत्मा बताया और उनके वीडियो को अपना मंडे मोटिवेशन बताया। जो कि हफ्ते की शुरुआत के लिए बेहद ही प्रेरणादायी है।

‘अभी हम इंडिया हो गया’… कुछ दिन पहले टिंकल का यह क्यूट वीडियो हुआ था वायरल

आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बाद यह वीडियो और तेजी से लोगों तक पहुंच गया। वायरल होने के बाद टिंकल के परिवार को देशभर से फोन आने लगे। उनकी मां का कहना है कि इस वीडियो के कारण पूर्वोत्तर भारत की ओर लोगों का ध्यान सकारात्मक तरीके से गया, यह अच्छी बात है। बाद में टिंकल का एक और प्यारा वीडियो सामने आया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, “अभी हम इंडिया हो गया। थैंक यू, थैंक यू सभी को।” उनकी मां ने बताया कि लोग अब टिंकल को प्यार से ‘इंडिया का बेबी’ कह रहे हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article