वायरल न्यूज़

VIDEO: 300 किलो की विशाल मछली, देखकर मछुआरों के उड़े होश, मीठे पानी में रहने वाली अब तक की सबसे बड़ी मछली

कंबोडिया की मेकोंग नदी में करीब 300 किलो वजन और 13 फीट लंबी विशाल जायंट फ्रेशवॉटर स्टिंगरे मिली। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली (X/@GWR)

दुनिया की नदियों में कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं, लेकिन कुछ मछलियां अपने विशाल आकार की वजह से लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक विशालकाय मीठे पानी की स्टिंगरे कंबोडिया की मेकोंग नदी में मछुआरों के हाथ लगी थी। इसका आकार इतना बड़ा था कि इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस मछली के वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है और इसे मीठे पानी में रहने वाली अब तक की सबसे बड़ी मछली बताया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कितनी बड़ी है यह मछली?

बताया जाता है कि यह विशाल मादा जायंट फ्रेशवॉटर स्टिंगरे कंबोडिया के स्टुंग ट्रेंग इलाके में मेकोंग नदी से पकड़ी गई थी। इसका वजन करीब 300 किलोग्राम यानी 661 पाउंड था। इतना ही नहीं, इसकी लंबाई पूंछ समेत करीब 3.98 मीटर यानी लगभग 13 फीट थी। इस विशाल स्टिंगरे का सिर्फ शरीर वाला हिस्सा भी काफी चौड़ा था। इसके डिस्क की चौड़ाई करीब 2.2 मीटर यानी 7 फीट 2 इंच बताई गई। इसके आकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक सामान्य इंसान से कई गुना बड़ी दिखाई देती है।

मीठे पानी में रहने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मछली

जायंट फ्रेशवॉटर स्टिंगरे मीठे पानी में रहने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में शामिल है। यह समुद्र में नहीं, बल्कि नदियों और मीठे पानी के इलाकों में पाई जाती है। मेकोंग नदी ऐसी ही कई बड़ी और अनोखी जलीय प्रजातियों का घर है। स्टिंगरे का शरीर चपटा और काफी चौड़ा होता है। इसकी पूंछ लंबी होती है और इसमें कांटेदार हिस्सा भी हो सकता है। यही कारण है कि इसके साथ बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। हालांकि, आमतौर पर यह इंसानों से दूर रहने की कोशिश करती है और अपना ज्यादातर समय नदी की तलहटी के आसपास बिताती है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article