बॉलीवुड

Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला

बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान के बॉडी डबल की एक हार्ट सर्जरी होने के बाद भाईजान ने 'मॉन्स्टर' के एक्शन सीन्स को खुद करने का निर्णय लिया है।

Image

'मॉन्स्टर' के एक्शन सीन्स खुद शूट करेंगे सलमान खान (Pic Credit: Instagram)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म 'मॉन्स्टर' (Monster) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी की शूटिंग के लिए सलमान खान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। सलमान के लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी की तबीयत खराब होने के बाद उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। 'मॉन्स्टर' की शूटिंग करने के साथ-साथ सलमान खान अपने बॉडी डबल की भी देखभाल कर रहे हैं। अब सलमान खान ने इस फिल्म के लिए सारे स्टंट सीन्स खुद करने के फैसला किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: बिकिनी में राखी बांधने पर Kangana Ranaut ने Kriti Sanon को घेरा, बोलीं 'ये बेहद अजीब है...')

परवेज काजी की हुई हार्ट सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परवेज काजी की घर पर अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई। कई टेस्ट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट सर्जरी की। हालांकि परवेज को हार्ट अटैक आने की खबरों को उनके मैनेजर पीयूष ने खारिज किया है। उन्होंने बताया कि परवेज अब ठीक हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

अब खुद स्टंट करेंगे सलमान खान?

परवेज काजी की गैरमौजूदगी से 'मॉन्स्टर' का एक्शन शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। फिल्म में कई बड़े और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस हैं। परवेज काजी के ना होने की वजह से अब सलमान खान ने सारे स्टंट सीन्स को खुद करने का फैसला किया है। ये सीन्स आमतौर पर भाईजान के बॉडी डबल करते हैं। अब टीम ने भी इन सीन्स को शूट करते हुए सभी सुरक्षा का ध्यान करना का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि सलमान के कुछ स्टंट को लेकर मेकर्स ज्यादा सावधानी बरतेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Brahmastra 2' में दीपिका पादुकोण को इस नई एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस !! रणबीर कपूर संग बनेगी जोड़ी)

सलमान खान ने की बॉडी डबल की मदद

परवेज काजी की तबीयत की जानकारी मिलते ही सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए। उनके मैनेजर के मुताबिक सलमान ने खुद जानकारी ली परवेज को सही इलाज मिले। पीयूष ने बताया कि सलमान, परवेज को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं। मुश्किल समय में उन्होंने तुरंत मदद की। फिलहाल परवेज की हालत बेहतर बताई जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article