वायरल न्यूज़

Viral Video: बेटी की Zoom Meeting में अचानक आ धमके पापा, बॉस के सामने ही खोली पोल, बोले- इसको सैलरी कौन देता है?

Viral Video: वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक युवती की जूम मीटिंग में उसके पिता ने अचानक एंट्री ले ली। पिता ने मीटिंग में मौजूद बॉस और कलीग्स के सामने ही बेटी की फिजूलखर्ची और रात के 12 बजे आने वाले ऑनलाइन पार्सल्स पर शिकायत शुरू कर दी।

Image

मीटिंग के बीच पिता ने काटा बवाल (तस्वीर साभार- @lifeatzorcha)

Viral Video: कोरोना काल के बाद भले ही वर्क फ्रॉम होम का कल्चर आम हो गया हो, लेकिन घर से काम करने के अपने ही ‘खतरे’ हैं। कभी पीछे से मम्मी की आवाज आ जाती है, तो कभी कुकर की सीटी आपकी पूरी प्रोफेशनल इमेज की 'बैंड बजा' देती है। लेकिन, इस बार जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर ठहाकों की बाढ़ ला दी है। एक लड़की अपनी कंपनी के कलीग्स और बॉस के साथ गंभीर जूम मीटिंग में व्यस्त थी, तभी अचानक उसके पापा की एंट्री हुई और फिर जो 'क्लास' लगी वो देखने लायक थी। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर 'Life at Zorcha' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेया नाम की लड़की अपने टीम मेंबर्स अर्चित और सहकर्मियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में है। अचानक कमरे में उसके पापा आते हैं और पार्सल हाथ में पकड़ाते हुए चिल्लाते हैं कि ये क्या चक्कर है तुम्हारा? रात को पौने 12 बजे तुम्हारे पार्सल आ रहे हैं, तुम्हारे ये पार्सल देखकर मेरे बीपी के 12 बज जाते हैं। बेटी घबराकर इशारा करती है कि उसकी ऑफिस मीटिंग चल रही है, लेकिन 'बाप तो बाप होता है', पापा रुकने के बजाय सीधे लैपटॉप की स्क्रीन के सामने आ जाते हैं। स्क्रीन पर बेटी के बॉस और सहकर्मियों को देखते ही पापा का पारा और चढ़ जाता है। वे सीधे पूछ बैठते हैं- "बेटा इसको समझाओ, ये पूरी सैलरी में से एक पैसे की सेविंग नहीं करती है, इसको सैलरी कौन देता है? इस पर सहकर्मी मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर कहता है- 'मैं देता हूँ अंकल'। इसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    पापा ने लगाई बेटी की क्लास

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि पापा ने तो माहौल बना दिया। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो या मजेदार मार्केटिंग स्ट्रेटजी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद लोग इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंकल ने तो आज सबके सामने पूरी धुलाई कर दी। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि हर मिडिल क्लास घर के पापा का सेविंग्स और पार्सल्स को लेकर यही हाल होता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article