वायरल न्यूज़

Video: लकड़बग्घे के साथ हंसी-मजाक करना पड़ा भारी, शख्स के साथ अगले ही पल जो हुआ जिंदगीभर नहीं भूलेगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो र​​हा है, जिसमें एक शख्स लकड़बग्घे के साथ हंसी-मजाक करने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद लकड़बग्घा उस शख्स के साथ जो करता है, वह बेहद ही डरावना था।

Image

लकड़बग्घे के साथ हंसी-मजाक पड़ा भारी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: धरती पर तरह-तरह के जानवर पाए जाते हैं। इसमें से कुछ जानवर शांत तो कुछ बेहद ही आक्रामक होते हैं। धरती पर तीन तरह के जानवर पाए जाते हैं। एक होते हैं शाकाहारी तो दूसरे होते हैं मांसाहारी। इसके अलावा कुछ जानवर सर्वाहारी भी होते हैं, जो दोनों तरह की चीजें खाते हैं। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें इंसान किसी आक्रामक जानवर के साथ दोस्ताना संबंध करता नजर आया होगा। यहां तक कि इंसान शेर, चीता और हाथी जैसे खूंखार जानवरों को भी अपने कब्जे में करता नजर आया होगा।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लकड़बग्घे के साथ हंसी-मजाक करने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद लकड़बग्घा उस शख्स के साथ जो करता है, वह बेहद ही डरावना था। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हो रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स लोगों को खूंखार जानवरों से दूर रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले आप देखें यह वायरल वीडियो-

वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि एक शख्स जानबूझकर खूंखार लकड़बग्घे के बाड़े में घुसता है और उससे हंसी-मजाक करने की कोशिश करता है। ऐसा करना उस शख्स के लिए भारी पड़ता है और लकड़बग्घा जो करता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आप देख पाएंगे कि लकड़बग्घा सीधे शख्स के पैर पर हमला करता है और उसका पैर अपने जबड़े में जकड़ लेता है। गनीमत यह रही कि वहीं पर एक और शख्स मौजूद होता है, जो लकड़बग्घे के हमले से उस शख्स को बचा लेता है। वीडियो को @sonseylan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article