वायरल न्यूज़

Video: एक ही स्कूटी पर सवार होकर स्टाइल मारते निकले तीन लड़के, आगे जो हुआ देखकर लोग बोले- 'निकल गई सारी हेकड़ी'

Viral Video: आप देख पाएंगे कि स्कूटी चलाने वाला लड़का एक जगह स्टाइल मारते हुए गाड़ी को थोड़ा सा लहराता है। यह उसके लिए सही साबित नहीं होता और स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता है। बैलेंस बिगड़ते ही तीनों धड़ाम से स्कूटी से गिर जाते हैं।

Image

स्टाइल मारने के चक्कर में हुआ हादसा (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। वैसे तो सड़क पर चलने के लिए यातायात के तरह-तरह के नियम-कानून है, लेकिन बहुत सारे लोग इन नियम-कानूनों को ठेंगे पर रखकर चलते हैं। कई लोग तो जानबूझकर नियम-कानून का उल्लंघन करते हैं। इस चक्कर में कई बार वह जाने-अनजाने अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। इसके बाद भी बहुत सारे लोग ऐसा करते सड़क पर देखे जाते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो यूजर्स के होश उड़ा रहा है। वीडियो में तीन लड़के एक ही स्कूटी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक ही स्कूटी में तीन लड़के बैठकर स्टाइल मारते हुए चले जा रहे हैं। आप देख पाएंगे कि स्कूटी चलाने वाला लड़का एक जगह स्टाइल मारते हुए गाड़ी को थोड़ा सा लहराता है। यह उसके लिए सही साबित नहीं होता और स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता है। बैलेंस बिगड़ते ही तीनों धड़ाम से स्कूटी से गिर जाते हैं। देखें वीडियो-

गनीमत यह रही कि स्कूटी की स्पीड ज्यादा तेज नहीं होती है, इस कारण तीनों लड़कों को कोई चोट नहीं लगती है। हालांकि, लड़कों को इस तरह स्टाइल मारते हुए देखकर यूजर्स उन्हें तरह-तरह की नसीहत देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को drunken.raipur नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ऐसा है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो देखकर यूजर्स ने तरह-तरह का कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- क्यों आ गया स्वाद? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों निकल गई सारी हेकड़ी?

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article