Knowledge Fact: इस समय पूरी दुनिया की नजर ईरान, इजरायल और अमेरिका की युद्ध पर टिकी है। पिछले कुछ समय से तीनों देशों के बीच लगातार जंग जारी है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। जान-माल से लेकर आयात-निर्यात पर भी असर पड़े हैं। भारत में भी पेट्रोल और गैस संकट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। ऐसे में हम आपको अमेरिका के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में शायद ही जानते होंगे। हो सकता है कुछ लोग इसके बारे में जानते होंगे, अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए जरूर जान लीजिए।
ये तो हम सब जानते हैं दुनिया के हर देश में किसी ना किसी चीज की खेती जरूर होती है। जिस देश का जैसा मौसम और जलवायु होता है, उस अनुसार वहां उस फसल की खेती होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं अमेरिका में सबसे ज्यादा किसी चीज की खेती होती है। इस सवाल का जवाब ज्यादा लोगों को मालूम नहीं होगा। दरअसल, अमेरिका में सबसे ज्यादा मक्के की खेती होती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में करीब 90 मिलियन एकड़ से ज्यादा भूमि पर मक्का की खेती होती है। वहीं, मक्के के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा सोयाबीन की खेती होती है। इसके अलावा यहां गेहूं की भी खेती होती है। अमेरिका में मक्के की खेती वैश्विक उत्पादन का तकरीबन 35 प्रतिशत है।
अमेरिका में मक्के का जलवा
वहीं, अगर मक्का उत्पादन के मामले में भारत की बात करें तो यह चौथे नंबर पर आता है। भारत की ओर से विश्व भर में मक्का की खेती का कुल 2 प्रतिशत योगदान दिया जाता है। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका में 350,000 से अधिक फार्म सोयाबीन का उत्पादन करते हैं, जो विश्व के सोयाबीन उत्पादन के 50 प्रतिशत से अधिक है। तो आप समझ गए होंगे कि अमेरिका में किस फसल की खेती सबसे ज्यादा होती है।
