वायरल न्यूज़

Funny Video: शख्स ने गधे को खिला दिया नींबू, फिर जो दिखा देखकर हंसी छूट जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 29, 2025, 11:12 AM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो एक गधे से जुड़ा है। इसमें एक शख्स गधे के साथ ऐसा मजाक करता है जिसे देखकर सचमुच हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल शख्स ने गधे को फल की जगह नींबू खिला दिया।

Image

गधे का ये वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Insta/ccihancelik)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं जो सचमुच दिमाग घुमा देते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक गधे से जुड़ा है। इसमें एक शख्स गधे के साथ ऐसा मजाक करता है जिसे देखकर सचमुच हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल शख्स ने गधे को फल की जगह नींबू खिला दिया। अब नींबू का रस मुंह में आते ही गधा ऐसा रिएक्श देता है जिसे देखकर सचमुच हंसी छूट जाएगी।

गधे को खिला दिया नींबू

कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स नींबू काट रहा है। वो इसका एक छोटा टुकड़ा खुद चखता है और तुरंत अजीब सा मुंह बनाता है। अब शख्स के दिमाग में गधे को नींबू खिलाने का आइडिया आता है। शख्स ने तुरंत नींबू का एक हिस्सा गधे के मुंह में डाल दिया। अब गधा उसे फल समझकर बड़े मजे से चबाता है। मगर जैसे ही उसका रस जीभ पर आया गधे के काने खड़े हो गए। गधा अजीब सा मुंह बनाता है। मानो उसके साथ तजाक किया गया है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है खूब मजेदार लगता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो गधे के साथ मजाक करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर ccihancelik_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article