Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो हमेशा के लिए जेहन में बस जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल को छू लेने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग फिदा हो गए हैं। क्योंकि, एक मेट्रो स्टेशन पर एक छोटी बच्ची जिस तरह खुद से चेकिंग करवा रही थी, उसने सबका दिल छू लिया है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं बच्चों के कई रूप होते हैं। समय-समय पर उनका अंदाज देखकर हम सब हैरान भी हो जाते हैं। लेकिन, कई बार अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कई बार बच्चे भी बड़ों को सीख दे जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक मासूम बच्ची मेट्रो स्टेशन पर खुद दौड़कर सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंच जाती है और चेकिंग करवाने लगती है। जिस तरह बच्ची का अंदाज था उसने सबका दिल जित लिया। देखें वीडियो...
बच्ची ने जीता दिल
वीडियो ने आपको भी जरूर एक पल के लिए भावुक कर दिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'shrenikarajawat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ लोगों का कहना है कि बच्ची ने बड़ों को सीख भी दे दी है। तो आपको बच्ची का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
