दुनिया

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला, 2 नाविक घायल; 11 सुरक्षित

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमले की सूचना सामने आई है।

Image

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला

Photo : Times Now Digital

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमले की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस भारतीय कमर्शियल जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है वो गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी का एमएसवी क्यूबा (MSV Quba) जहाज है।

धूं-धूंकर जला जहाज

संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद जहाज में आग लग गई। एमएसवी क्यूबा जहाज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धूं-धूंकर जलते हुए जहाज से उठता हुआ काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस जहाज में हुए हमले की वजह से कम से कम दो भारतीय नाविक घायल हो गए।

जहाज में कितने भारतीय नाविक सवार थे?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जहाज सोमालिया के बोसासो (Bosaso) से दुबई के हमरिया (Hamriya) बंदरगाह की ओर जा रहा था। घटना के समय जहाज पर कुल 13 भारतीय नाविक सवार थे।

11 नाविक सुरक्षित निकाले गए

घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, आग की चपेट में आने से घायल हुए दो नाविकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article