Viral Video: बाघ के चुंगल में फंसने के बाद छोटे-मोटे जानवर तो छोड़िए, जंगल के बड़े जानवर भी बच नहीं पाते हैं। इसके उलट सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो में आप एक शातिर हिरण द्वारा एक खूंखार बाघ को मात देते देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि हिरण बहुत ही चमत्कारिक तरीके से बाघ के चुंगल से बचकर भाग निकलता है और बाघ मुंह ताकता रह जाता है।
हिरण को दबोच नहीं पाता बाघ
वीडियो को IFS अधिकारी साकेत बडोला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जो सोचते करते हैं कि शिकारी के लिए जीवन आसान हो जाता है, वो एक बार फिर से सोचें। टाइगर का प्रयास भी कई बार असफल हो जाता है। जीवन और प्रकृति में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। योग्यतम ही जीवित रहता है।' वीडियो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का है। आप देख सकते हैं कि हिरण बहुत ही शातिर तरीके से भागता है और बाघ पीछे रह जाता है।
