Munawar Faruqui on Stars Reaction on Student Protest: देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ अब स्टार्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), हिना खान (Hina Khan) समेत कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स इस छात्र आंदोलन को लेकर रिएक्शन देते नजर आए। अब कॉमेडियन और टीवी पर्सनैलिटी मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का भी बयान सामने आया है। मुनव्वर फारूकी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:छात्रों के लिए एक साथ सितारों ने की पोस्ट तो जन्नत जुबैर ने कसा तंज, बोलीं- अंतरात्मा एक ही दिन में जाग गई...
मुनव्वर फारूकी ने दिया ये बयान
मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह मुनव्वर फारूकी का नया बयान है। मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ये देखकर दुख होता है कि इतने सारे सेलिब्रिटी अचानक अपनी आवाज उठा रहे हैं, सिर्फ PM के बोलने और लोगों की सोच बदलने के बाद। पिछले 25 दिनों से, ज्यादातर चुप रहे, जबकि युवा लोग सड़कों पर उतरे, बुराई का सामना किया और बोलने की कीमत चुकाई। अगर आप कोई स्टैंड लेने जा रहे हैं, तो बिना डरे करें, सिर्फ तब नहीं जब ये सुरक्षित हो। दबाव या लोगों की राय से मिला सपोर्ट हिम्मत नहीं, सुविधा है।अगर कुछ हफ्ते पहले ज्यादा असरदार आवाजें उठी होतीं, तो शायद हालात इतने बिगड़ते नहीं।' मुनव्वर फारूकी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...
शबाना आजमी को लेकर आया अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 75 साल की एक्ट्रेस शबना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है और उन्हें 102 डिग्री फॉरेनहाइट तक बुखार है। शबनाको मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने वाली थीं। लेकिन डॉक्टर्स ने उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें जाने से मना कर दिया। वो फिलहाल रिकवर कर रही हैं और अपना इलाज करवा रही हैं। उनकी टीम ने इस खबर की पुष्टि कर दी है, लेकिन शबना आजमी ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
