अध्यात्म

चंद्रमा का शनि की राशियों में होगा बैक-टू-बैक गोचर, इन 3 राशियों के रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

Moon Transit 2026 Date, Time & Effect: जुलाई 2026 के आखिर में चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह बैक-टू-बैक शनि की राशियों में गोचर करेंगे। चलिए जानें इस डबल गोचर की तारीख, समय और प्रभाव आदि के बारे में।

Image

चंद्रमा के गोचर से 3 राशियों को जल्द होगा महालाभ

Moon Transit 2026: चंद्रमा और शनि, दोनों ही एक-दूसरे से बहुत ही अलग ग्रह हैं। चंद्रमा को जहां सुख-सुविधाओं, मानसिक शांति, भावनाओं और माता आदि का कारक माना जाता है। वहीं, शनि कर्म के साथ-साथ न्याय, दुख, संघर्ष और अनुशासन के दाता हैं। इस बार चंद्रमा का बैक-टू-बैक शनि ग्रह की राशियों में गोचर हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर जुलाई 2026 के आखिरी कुछ दिनों में पड़ेगा। आज यहां पर आप चंद्र ग्रह के बैक-टू-बैक गोचर की राशियों, दिन, समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे।

शनि ग्रह की राशियां कौन सी हैं?

मकर और कुंभ दोनों ही शनि ग्रह की राशियां हैं यानी शनि महाराज इनके स्वामी हैं। जुलाई 2026 के आखिर में चंद्रमा बैक-टू-बैक इन दोनों राशियों में गोचर करेंगे।

चंद्र गोचर का दिन और समय

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को चंद्रमा का मकर राशि में गोचर होगा। इसके 2 दिन बाद 31 जुलाई 2026 को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में जहां शाम 7 बजकर 48 मिनट पर गोचर होगा। वहीं, 31 जुलाई को कुंभ राशि में सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर गोचर देखने को मिलेगा। बता दें कि चंद्रमा कुंभ राशि में 2 अगस्त 2026 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेंगे।

चंद्र गोचर से प्रभावित 3 लकी राशियों का राशिफल

  • वृषभ राशि
चंद्रमा का बैक-टू-बैक शनि ग्रह की राशियों मकर और कुंभ में गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। यदि आपका अपनी माता के साथ रिश्ता सही नहीं चल रहा है तो अब मनमुटाव दूर होने के योग हैं। इसके अलावा धन की कमी से कुछ समय के लिए कामकाजी लोगों को राहत मिलेगी।
  • तुला राशि
वृषभ के अलावा तुला राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रह का बैक-टू-बैक शनि ग्रह की राशियों में गोचर यानी प्रवेश करना शुभ रहेगा। जो लोग किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए कई दिनों से मेहनत कर रहे थे, अब उसमें उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। इसके अलावा विवाहित लोगों की भावनाएं स्थिर रहेंगी, जिसकी वजह से रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।
  • मकर राशि
बैक-टू-बैक चंद्रमा के इस गोचर से मकर राशि के जातकों को भी लाभ होने के योग हैं। खासकर, मेहनत का फल मिलेगा और समाज में नाम होगा। इसके अलावा पेट से जुड़ी दिक्कत में भी आराम आएगा। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उन्हें अपनी माता से दिल की बात साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे आपके दिल का बोझ हल्का होगा।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article