Bird Barks Like Dog: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे अनोखे वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। वीडियो में दो कुत्तों के साथ एक पक्षी भी दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि दोनों कुत्ते बाहर की तरफ देखते हुए भौंंक रहे हैं। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है। जब कुत्तोंं के साथ-साथ वह पक्षी भी भौंकने लगता है। पक्षी को भौंकता देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
कभी देखा है किसी पक्षी को भौंकते?
वीडियो में सबसे पहले आपको दो कुत्ते दिखाई दे रहे होंगे। वह दोनों जिस तरह भौंकते हैं, सेम टू सेम वह पक्षी भी भौंकने लगता है। यह देखकर पक्षी का मालिक भी हैरान रह जाता है। इसके बाद वह वीडियो बनाने लगता है। वीडियो को peggyandmolly नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
