UP PGT 2026 Correction Window: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीजीटी 2026 (UP PGT 2026) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है और उस दौरान उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि या गलती हो गई है, उनके लिए बोर्ड द्वारा करेक्शन विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है।
शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म में सुधार करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि आवेदन पत्र में दी गई गलत जानकारी के कारण बाद में उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी उम्मीदवारी एक मामूली गलती के कारण रद्द हो जाए, तो तुरंत अपने फॉर्म में सुधार करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंग्लिश फ्रेज 'No Shrinking Violet' का क्या है अर्थ? जानिए किन लोगों के लिए किया जाता है इसका इस्तेमाल
फॉर्म में किन-किन विवरणों में कर सकते हैं सुधार?
बोर्ड के नियमों के अनुसार, अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के केवल कुछ चुनिंदा कॉलम में ही संशोधन कर सकते हैं। आप निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं -
1. शैक्षणिक विवरण अंक (Marks), पासिंग ईयर (Passing Year) या बोर्ड/यूनिवर्सिटी का नाम।
2. व्यक्तिगत विवरण माता-पिता के नाम की स्पेलिंग (Spelling Errors), लिंग (Gender) या पत्राचार का पता।
3. श्रेणी व उप-श्रेणी EWS, OBC, SC, ST या PH, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित श्रेणी में सुधार।
4. फोटो और हस्ताक्षर यदि आपकी फोटो या हस्ताक्षर धुंधले, उल्टे या गलत साइज में अपलोड हो गए हैं, तो उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।
नोट: अभ्यर्थी अपना मूल पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और नाम में संशोधन नहीं कर सकते हैं।
UP PGT 2026 आवेदन में सुधार कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट apply.upessc.org या संबंधित बोर्ड पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर राइट हैंड कॉर्नर पर आपको एप्लीकेशन में सुधार के लिए के लिंक नजर आएगा।
स्टेप 3 - उस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा, जिस पर आपको में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना है।
स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आप आवेदन में हुई गलतियों को ध्यान से चेक करें और उसमें सुधार करें।
स्टेप 5 - नियमानुसार संशोधन शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
स्टेप 6 - फॉर्म को दोबारा सबमिट करें और संशोधित आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स व सावधानियां
अभ्यर्थियों को ध्यान रखने की जरूरत है कि करेक्शन विंडो का अवसर केवल एक ही बार मिलता है। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों को दो से तीन बार री-चेक जरूर कर लें। आपके द्वारा सुधारी गई जानकारी (जैसे नाम, जन्मतिथि, प्राप्तांक) आपके 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के मूल प्रमाण पत्रों से शत-प्रतिशत मेल खानी चाहिए। पीजीटी में जिस विषय के लिए आपने आवेदन किया है, सुनिश्चित करें कि आपके पास उस विषय में पोस्टग्रेजुएशन की अर्हता पूर्ण है। इसके साथ ही आपको बता दें कि करेक्शन विंडो केवल निर्धारित समय सीमा तक ही खुली रहेगी, इसलिए अंतिम समय के सर्वर ट्रैफिक से बचने के लिए तुरंत सुधार की प्रक्रिया पूरी कर लें।
