Jackie Shroff First Appearance After Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के बाद एक्टर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच उनके पिता और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी टाइगर के साथ हुई घटना पर अपनी बात रखी और सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'माता रानी ने उन्हें बचाया'- Tiger Shroff पर हुई फायरिंग पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात
घटना के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब जैकी श्रॉफ का पहला वीडियो सामने आया है। जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। ये कार्यक्रम दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के सम्मान में रखा गया था। इस दौरान एक सड़क का नाम बदलकर ‘संगीतकार बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) भी मौजूद थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में ड्राइवर का बयान दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पार्टी में दिखी बहन
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी की मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में हरे रंग के पारंपरिक लहंगे और गुलाबी ब्लाउज में नजर आईं। उनके साथ एरिका पैकार्ड (Erica Packard) और दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) भी इवेंट में शामिल हुईं।
सुनील शेट्टी ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा पर क्या कहा?
सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर बात की और फिल्म इंडस्ट्री में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। टाइगर खेल और एक्सरसाइज पर इतना ध्यान देते हैं। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन यह घटना नहीं होनी चाहिए थी।' उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी के लिए सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। जैकी दादा मेरे बचपन के दोस्त हैं और मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए। मुझे इस बात की भी राहत है कि टाइगर खुद ठीक हैं। उनके ड्राइवर को चोट लगी थी और वो फिलहाल ठीक हो रहे हैं।”
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। एक्टर फुटबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी ये घटना हुई। टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोट आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
