टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान नहीं करेंगे इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ होस्ट, रोहित शेट्टी संभालेंगे कमान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2026, 05:44 AM IST

Bigg Boss 20 New Host: ‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों को इस हफ्ते वीकेंड का वार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने खुद इसका ऐलान किया है।

Image

Bigg Boss 20: सलमान खान नहीं आएंगे वीकेंड का वार में नजर, रोहित शेट्टी करेंगे घरवालों की क्लास (Image Source: IMDb/ Colors TV)

Bigg Boss 20 New Host: टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इस हफ्ते दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। शो के वीकेंड एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) घरवालों के साथ नजर आते हैं और उनके झगड़ों से लेकर पूरे हफ्ते की हरकतों तक पर बात करते हैं। लेकिन इस बार वीकेंड का वार में सलमान की जगह एक ऐसे फिल्ममेकर नजर आएंगे, जो रियलिटी शो की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। सलमान ने खुद रविवार के एपिसोड में इस बदलाव की जानकारी दी है। तो चलिए जानते हैं कौन होस्ट करेगा शो। आपको बता दें ये खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान को धमकी मिली है।

सलमान खान की जगह कौन करेगा होस्टिंग?

सलमान खान का शो बिग बॉस 20 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह एक खबर है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। सलमान खान इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो की होस्टिंग करते नजर आएंगे। सलमान खान ने खुद घरवालों को बताया कि वो आने वाले वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में मौजूद नहीं रहेंगे। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी जगह रोहित शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस ऐलान के बाद फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि फिल्ममेकर रोहित घरवालों को कैसे संभालेंगे और घर के अंदर चल रहे ड्रामे पर उनका क्या रिएक्शन होगा।

रोहित शेट्टी के लिए नया नहीं है रियलिटी शो का मंच

रोहित शेट्टी फिल्मों के निर्देशन के साथ-साथ टीवी रियलिटी शो में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वो स्टंट पर बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाली है। बिग बॉस 20 में रोहित शेट्टी की एंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article