वायरल न्यूज़

Watch: पुलिसकर्मी ने देशभक्ति गाने पर जबरदस्त लचकाई कमर, जोशीले डांस से इंटरनेट पर मचा दिया धमाल

  • Authored by: मकरंद काले
  • Updated Jan 27, 2023, 03:51 PM IST

Policeman Dance Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो-तीन पुलिसकर्मी देशभक्ति गीत पर मस्त कमर लचका रहे हैं। उनके जोशीले डांस ने वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभक्ति गाने पर पुलिसकर्मियों का डांस
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर किया डांस
  • शाजापुर जिले के थाने का डांस वीडियो

Policeman Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कुछ पुलिसकर्मियों का है, जो गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो-तीन पुलिसकर्मी देशभक्ति गीत पर मस्त कमर लचका रहे हैं। उनके जोशीले डांस ने वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसकर्मियोंं के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देशभक्ति गाने पर पुलिसकर्मी का डांस

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो शाजापुर जिले के मक्सी थाना का है। वीडियो में जबरदस्त कमर लचका रहे पुलिसकर्मी एएसआई जितेंद्र दुबे हैं। वह 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म के देशभक्ति गीत 'जलवा तेरा जलवा' गाने पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। इस गाने पर उनके डांस ने आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों के भीतर देशभक्ति का जोश भर दिया। आप देख सकते हैं कि जब जितेंद्र दुबे अपने डांस का जलवा दिखा रहे थे, तब पास मौजूद पुलिसकर्मी जोर-जोर से चिल्लाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

मकरंद काले
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article